ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240420 WA0281 विमंदित गृह सेवा आश्रम में भोजन कराया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान प्रदेश बैंक एंप्लॉयीज यूनियन द्वारा अखिल भारतीय बैंक एंप्लॉयीज असोसियेशन के 79 वे स्थापना दिवस के अवसर पर विमंदित गृह सेवा आश्रम पवनपुरी बीकानेर में आवासितो को भोजन कराने का कार्यक्रम सामाजिक गतिविधियों के तहत आयोजित किया गया।

20 अप्रैल 1946 को कोलकाता में बैंक कर्मचारियों के संघर्षशील और मजबूत संगठन ए आई बी ई ए का गठन हुआ ।देश मे बैंको के राष्ट्रीयकरण का आंदोलन ए आई बी ई ए के नेत्रत्व मे ही किया गया,जिसके फलस्वरूप छोटे किसान मजदूर गृहिणी और लघु उद्योग के लिए ऋण दिए जाने का प्रावधान प्रारंभ हुआ ।उसके बाद सभी श्रमिक और कर्मचारी हितों के लिए किए जाने वाले संयुक्त आंदोलन जिनमे न्यूनतम् वेतनमान , अनुकंपा के आधार पर नौकरी ,बोर्ड ऑफ डिरेक्टर मे कर्मचारी नेताओ की नियुक्ति, काम के न्यून्तम् घण्टे आदि मुद्दों के लिए लंबे संघर्ष की अगवाई की गई। संगठन के पदाधिकारी और सदस्य विविध कार्यक्रम का आज आयोजन कर रहे हैं ।

इसी क्रम मे बीकानेर में विमंदित गृह सेवा आश्रम पवनपुरी में आवासितो को भोजन का कार्यक्रम रखा गया जिसमें संगठन के योगेन्द्र कुमार शर्मा रामदेव राठौड़ अशोक सोलंकी आनंद ज्यणी सुनील दत्त नागल अनिल मखीजा जे पी वर्मा गुल्लु जय शंकर खत्री आदि साथियों ने भाग लिया


Share This News