IMG 20231123 090506 47 बीकानेर: बिजली गिरने से युवक की मौत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। इस बारे में रणजीतपुरा थाने में कोणी निवासी मलकीतसिंह पुत्र सरदारसिंह ने मर्ग दर्ज करवायी है। यह घटना 13 अप्रैल की दोपहर को 80 आरडी चारणवाला की है। इस बारे में प्रार्थी ने बताया कि बारिश के समय में उसके 31 वर्षीय पुत्र गुरप्रीतसिह पुत्र मलकीतसिंह के ऊपर बिजली गिर गयी। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि गजनेर क्षेत्र में भी ईंट के भट्टे पर काम कर रहे मजदूरों पर बिजली गिर गयी थी। इनमे से कुछ लोगों का पीबीएम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।


Share This News