ताजा खबरे
पर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने
IMG 20220726 123123 5 सलमान खान के आवास के बाहर फायरिंग Rajasthan News Portal देश
Share This News

IMG 20240414 093757 सलमान खान के आवास के बाहर फायरिंग Rajasthan News Portal देश

Thar पोस्ट। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुम्बई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के आगे रविवार अलसुबह 5 बजे के करीब दो बाइक सवार अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस और जांच एजेंसियां मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वही घटना के वक्त सलमान खान अपने घर पर ही थे। आपको बता दे कि सलमान खान को मिली धमकी के बाद सरकार ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी थी । फिलहाल सलमान के पास वाई प्लस सुरक्षा है जिसमे सलमान के पास 11 सिक्युरिटी गार्ड हमेशा साथ रहते है। पुलिस और जांच एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों ने मौके पर 4 राउंड फायर किए हैं।

सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम अब जांच कर रही है।  इसके साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और गोली के निशानों को चिन्हित कर रही है। 


Share This News