ताजा खबरे
बीकानेर : देवी कुंड सागर तालाब में बच्चा डूबाराजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’
IMG 20231123 090506 42 5 लाख रुपये का देशी घी जब्त, 85 पीपे जब्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। दौसा जिले में चुनाव नाकाबंदी के दौरान एसएसटी टीम ने गुरुवार देर रात नकली घी की आशंका से 85 घी के पीपे जब्त किए, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए से ज्यादा आंकी गई है। जब्त घी को खाद्य सुरक्षा टीम की मौजूदगी में सीज किया गया। साथ ही घी का सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजा गया है। 

सीज किए गए घी के असली या नकली होने के बारे में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी थाना क्षेत्र में एसएसटी टीम द्वारा की जा रही नाकाबंदी की जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई।

बालाजी थाने के एएसआई शीशराम आर्य ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान जांच करने पर एक कार में भारी मात्रा में घी मिला। घी के पीपों पर किसी कंपनी का लोगो नहीं होने से घी के नकली होने का संदेह हुआ, जिसके चलते मामले की सूचना जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीताराम मीना को दी गई। 

सूचना पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रकाशचंद सैनी को मौके पर भेजकर नकली घी के 85 पीपे बालाजी मोड़ पर ही संचालित घी की फैक्ट्री में सीज किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैनी ने कहा कि चंद्रप्रकाश शर्मा नाम के व्यक्ति ने बालाजी मोड़ पर गणेश आईस फैक्ट्री के नाम से एक फर्म संचालित कर रखी है। जांच में घी के नकली पाए जाने पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Share This News