ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 33 राजस्थान सहित देश के इन राज्यों में मौसम बदलेगा, यह है कारण Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। देश की राजधानी दिल्ली के मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे के दौरान देश के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 13 अप्रैल को अलग -अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 14 अप्रैल को बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं। पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 11 और 12 अप्रैल को बारिश के साथ ओले पड़ने का अलर्ट है। दो विक्षोभ की वजह से मौसम बदलेगा।

पहाड़ों में होगी बर्फबारी

मौसम विभाग की माने तो जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 14 अप्रैल को अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा बर्फबारी की भी संभावना है। 

दिल्ली के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 39.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो इस साल अब तक शहर का सबसे अधिक तापमान है। आईएमडी के आंकड़ों से पता चलता है कि दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान नौ मार्च को 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस सप्ताह तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन फिलहाल लू चलने की कोई संभावना नहीं है क्योंकि दिल्ली में 13 और 14 अप्रैल को गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।


Share This News