ताजा खबरे
पुलिस एएसआई का निधन होने से शोक6 महिलाएँ गिरफ्तार, पुरुषों को छेड़ने व अश्लील इशारे करने का आरोपबीकानेर में एक साथ 21000 हजार दीपक झिलमिला उठेविधायक व्यास एवं जिला कलेक्टर जैन ने पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभबीकानेर में विधायक सहित 3 के खिलाफ मामला दर्जपीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानित
IMG 20240411 WA0250 सामाजिक संस्थाओं ने शत प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। शत प्रतिशत मतदान की मुहीम से अब सामाजिक संस्थाएं भी जुड़ने लगी हैं। इसकी शुरुआत गुरुवार को रत्ताणी व्यासों की बगीची से हुई। जहां बीकानेर सेवा योजना, रत्ताणी व्यास पंचायत समिति एवं शहर की विभिन्न संस्थाओं के लोग जुटे और 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने और इसके लिए दूसरों को प्रेरित करने की शपथ ली।

इस दौरान उद्योगपति राजेश चूरा, जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक हरि शंकर आचार्य, रत्ताणी व्यास पंचायत समिति के अध्यक्ष पं. महेंद्र व्यास, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक किशोर पारीक, पंचायत समिति के संरक्षक सुरेन्द्र व्यास, व्यास पीठासीन पं. भगवान दास व्यास, कार्यक्रम सयोजक योगेश बिस्सा, सहायक अभियंता बाबूलाल कुमावत ने शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया।
सभी वक्ताओं ने एक-एक वोट के महत्व को रेखांकित किया। बीकानेर सेवा योजना के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि मतदान अवधि तक टोलियां बनाकर घर-घर संपर्क किया जाएगा और आम मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा।


इस अवसर पर बीकानेर सेवा योजना के इंजी. वीरेंद्र राजपुरोहित, सीमा पारीक, वीणा पारीक, के सी ओझा, रामकुमार ओझा, रामलाल पवार, छोटूलाल चूरा, छगन रंगा, शिवरतन बन, गणेश पुरोहित, जुगल ओझा, गोविन्द ओझा, भावना पांडिया, कृष्णा पंडिया, तनिष पांडिया, सूर्यकान्त व्यास, राजेश बिस्सा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Share This News