ताजा खबरे
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के आसार, तापमान गिरेगाबीती रात सोनगिरी कुएँ के पास बिजली के पोल से टकराई जीपमहाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा आज से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहस
IMG 20240409 WA0369 अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन -वैश्य संवाद आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के बैनर तले वैश्य संवाद 2024 का हुआ आयोजन। महासम्मेलन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने कहा कि जो सनातन संस्कृति की रक्षा एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए काम करेगा.वैश्य समाज उसका साथ देगा। देश पर कोई संकट आया है, तब-तब वैश्य समाज ने राष्ट्र.धर्म निभाते हुए राष्ट्रहित में अपना तन-मन-धन राष्ट्र के लिए न्यौछावर कर दिया।महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष जुगल राठी ने डॉ. अशोक अग्रवाल की बात को आगे बढाते हुए कहा कि यह हमारा परम सौभाग्य है कि राष्ट्रवाद व सनातन संस्कृति की रक्षार्थ हेतु जो निर्णय लिया गया है, इससे सभी वैश्य वर्ग के लोगों में काफी उत्साह है। महासम्मेलन के महामंत्री विजय बाफना ने बताया कि लोकतंत्र में मतदान।करने का अधिकार स्वतंत्रता का अधिकार है  महेश जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष ओम प्रकाश करनाणी ने बताया कि बीकानेर जिले में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर वैश्य वर्ग के लोगों को मतदान प्रतिशत बढाने का आग्रह किया जाएगा। मुख्य अतिथि लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि राष्ट्र के समक्ष निर्णय का समय है कि वह सनातन संस्कृति व प्रभु श्री राम के अस्तित्व को मानने वाले संगठन को मजबूत करें। इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम से विधायक जेठानंद व्यास ने भी संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया व महिला इकाई युवा ईकाई के साथ साथ महेश जन सेवा ट्रस्ट।के पदाधिकारी मौजूद रहे। महासम्मेलन के महिला ईकाई अध्यक्ष धनलक्ष्मी जैन व।मंत्री सरिता नाहटा के नेतृत्व में अध्यक्ष अशोक अग्रवाल का अपर्णा पहनाकर स्वागत

किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाज सेवी सुभाष मित्तल, जैन महासभा अध्यक्ष विनोद
बाफना, महेश कोठारी, श्रीराम सिंगी, बृजरतन चांडक, भाजपा नेता मोहन सुराणा,
पुखराज चौपड़ा, सीए सोहनलाल बैद, विनोद गोयल, द्वारका प्रसाद पचीसिया,
हनुमान अग्रवाल, रामनिवास अग्रवाल, खंडेलवाल समाज से प्रेम खंडेलवाल, सुरेश
गुप्ता, विजयवर्गीय समाज से नरेश विजय, ज्योति विजयवर्गीय, महात्मा समाज से शिव महात्मा, प्रेम महात्मा, दिनेश महात्मा सहित जेठमल नाहटा, भतमाल पेडीवाल,।राधे राठी, अनिल चांडक, शशिमोहन मोहता, शरद गोयल, विक्रांत गुप्ता, किशन।सिंगी, अभिनव बैद आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन किशन लोहिया ने।किया।

IMG 20240409 WA0368 अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन -वैश्य संवाद आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
IMG 20240409 WA0370 अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन -वैश्य संवाद आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News