ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20231123 090506 25 निजी एवं सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के कार्मिकों को मतदान दिवस 19 एवं 26 अप्रैल को मिलेगा सवैतनिक अवकाश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। जिले के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, ओद्यौगिक उपक्रम, कारोबार एवं व्यवसाय में कार्यरत कामगार व ऐसे कार्मिक जो राजस्थान राज्य के लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के पंजीकृत मतदाता है परन्तु उन लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के बाहर कार्यरत है उन्हें उनके क्षेत्र में मतदान दिवस 19 एवं 26 अप्रैल (यथानिर्धारित) के लिए सवैतनिक अवकाश दिया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने बताया कि इनमें आकस्मिक कामगार भी सम्मिलित है। जिससे वे अपने मतदान के अधिकार का स्वंतत्र एवं निष्पक्ष रूप से उपयोग कर सके।
संयुक्त श्रम आयुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि यदि कोई नियोजक इन प्रावधानों की अवहेलना करते हुए मतदान के दिन कर्मचारी को मताधिकार का उपयोग करने हेतु अवकाश नहीं देता है , तो इसके लिए दण्डात्मक कार्यवाही हेतु संबधित रिटर्निंग अधिकारी को सूचित किया जाएगा।


Share This News