IMG 20231123 090506 22 बीकानेर में युवक फंदे से झूला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में गंगाशहर पुलिस थाना इलाके में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार विनायक नगर भीनासर में रहने वाले 25 वर्षीय दीपांशु पुत्र मनोज कुमार ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और खादिमतगार खादिम सेासायटी, असहाय सेवा संस्था के सेवादारों सोयेब भाई, हाजी ज़ाकिर, ताहिर हुसैन, रमज़ान अली मो जुनैद, आसुराम कच्छावा, राजकुमार खडग़ावत आदि ने शव को पीबीएम पहुंचाया। जहां पर शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। आत्महत्या के कारणों के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पायी है।


Share This News