IMG 20220726 123123 2 बीकानेर की इस कॉलोनी में चोरों ने दिखाए हाथ, आभूषण व नकदी ले उड़े Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर की पाश कॉलोनी मुरलीधर व्यास कॉलोनी में एक बंद मकान में अनाधिकृत रूप से घूसे चोर नगदी और आभूषण चोरी कर ले गए। मिली जानकारी के मुताबिक मकान मालिक दो दिन बाद लौटा तो उसे ताले टूटे हुए और सामान बिखरा हुआ मिला। परमेश्वर स्वामी पुत्र बजरगं दास निवासी जस्सुसर गेट के बाहर रजनी अस्पताल के पीछे हनुमान मन्दिर के पास ने लिखित रिपोर्ट में बताया है कि 4 से 6 अप्रैल तक उनका डी 291 मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित मकान बंद था। दो दिन बाद लौटा तो मकान मे लगे लकड़ी के गेट का ताला टुटा हुआ मिला तथा घर मे वॉर्ड्रोब के ताले टुटे हुए मिले । इसमे 65 हजार रुपये नगद व सोने की दो अंगूठियाँ व चांदी की दो जोडी पायल व दो सोने तिनके व अन्य घरेलु सामान अज्ञात चोर चोरी करके ले गये । पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।


Share This News