ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 1 लुटेरी दुल्हन, शादी की रात को ही आभूषण ले उड़ी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान में लुटेरी दुल्हनों के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। झुंझुनूं जिले के बुहाना नानवास गांव में लुटेरी दुल्हन शादी की रात को ही सारा सामान लेकर भाग गई। नानवास गांव से नव-विवाहिता सोने और चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई। पीड़ित पक्ष ने नव-विवाहिता महिला सहित दो अन्य के खिलाफ शादी कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, नानवास गांव के कुलदीप कुमार ने रिपोर्ट दी कि उसकी हरियाणा के कंवर सैन पुत्र रामकुमार निवासी कोटडा चौक सतनाली से जान पहचान थी। कंवर सैन ने उसे शादी कराने के नाम पर 2.80 लाख रुपये ले लिए। पंजाब में ले जाकर उसका कोमल निवासी रुकना मगला फिरोजपुर के साथ विवाह करा दिया। पीड़ित परिवार ने बताया, वह दो लाख 80 रुपये देकर नोटेरी पर लिखा-पढ़ी कर दुल्हन को घर लाए थे.। सोने और चांदी के आभूषण दिए गए थे। पंजाब से विवाह कर आते समय रात हो गई थी। पीड़ित एवं उसकी बुजुर्ग माता को रात को नींद आ गई। नींद खुली तो नव-विवाहिता, सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी गायब मिली। पास-पड़ोस में पता करने पर कोई जानकारी नहीं लगी।

पीड़ित व्यक्ति ने कोमल पुत्री सतपाल निवासी रुकना मगला फिरोजपुर, कंवर सैन पुत्र रामकुमार निवासी कोटडा चौक, सतनाली एवं नवदीप सिंह निवासी बलबीर बस्ती, फरीदकोट के खिलाफ विवाह के नाम पर दो लाख अस्सी हजार रुपये, सोने-चांदी के आभूषण धोखे से हड़पने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जांच एएसआई भोलराम कर रहे हैं।


Share This News