IMG 20231123 090506 12 पूर्व विधायक ने इसलिए की आत्महत्या Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240404 190022 पूर्व विधायक ने इसलिए की आत्महत्या Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के मांडलगढ़ के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता विवेक धाकड़ की गुरुवार अल सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शव को महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।  धाकड़ बुधवार को भीलवाड़ा में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी डा. सीपी जोशी की के नामांकन के दौरान जिला कलेक्टर कार्यालय में मौजूद थे और जोर शोर से प्रचार कर रहे थे। आज अचानक उनके सुसाइड करने से हर कोई स्तब्ध है । पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, प्रांरभिक जांच में सुसाइड का कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। परंतु परिवारजन अभी कुछ नहीं बता रहे है। विवेक धाकड़ 2019 के बाई इलेक्शन में मांडलगढ़ से विधायक चुने गए थे। 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा के गोपाल शर्मा से हार गए थे। उनके पिता इंजी कन्हैयालाल धाकड़ भीलवाड़ा के पूर्व जिला प्रमुख रह चुके हैं।


Share This News