ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240403 102424 शक्तिशाली भूकम्प से इमारतें झूली, सुनामी का अलर्ट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। आज अलसुबह ताइवान में एक शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप की वजह से कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। ताइवान केंद्रीय मौसम प्रशासन ने बताया कि ताइवान की राजधानी ताइपे में बुधवार द्वीप के पूर्वी तट पर आए 7.2 तीव्रता के भूकंप के बाद अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 50 से अधिक घायल हो गए हैं। भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। जापान का कहना है कि सुनामी की पहली लहर उसके दो दक्षिणी द्वीपों पर आई है।जापान ने दक्षिणी द्वीप समूह ओकिनावा के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। चीन के फुझू, शियामेन, झुआनझू और निंगडे में भी महसूस किए गए भूकंप के कारण ताइवान में इमारतें ध्वस्त हो गई हैं। ध्वस्त हुई इमारतों के मलबे लोग फंसे हुए हैं। भूकंप के केंद्र के करीब ताइवान के पूर्वी तट पर स्थित हुलिएन शहर में नुकसान की खबर है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र हुलिएन शहर से लगभग 18 किमी दक्षिण में स्थित है।


Share This News