ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240401 WA0214 बीजेपी प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल का किया स्वागत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल का पारीक चौक व बंगलानगर में अभिनंदन किया गया। बीकानेर के पारीक चौक पर श्री बजरंग लाल पारीक स्मृति संस्थान द्वारा आयोजित ‘सामाजिक समरसता और समृद्ध भारत’ विषय पर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अर्जुनराम मेघवाल ने कहा मोदी सरकार ने समाजिक न्याय के पुरोधा, गरीबों व वंचितों की आवाज कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न से सम्मानित करके समाज का मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने पूरे विश्व में भारत का परचम फहराया है। ऐसे सशक्त नेतृत्व को देश की जरूरत है। मेघवाल ने कहा कि हमारा परिवार कमल परिवार की सोच के साथ हम सभी को देश के विकास में भागीदार बनना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की बदौलत ही आज मैं बीकानेर की पैरवी देश की सबसे बड़ी पंचायत में कर रहा हूं। विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों में देश विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। प्रदेश की जनता ने राजस्थान में भाजपा को बहुमत दिलाया है। अब डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। संपत पारीक,पार्षद श्याम सुन्दर व्यास,मांगीलाल विश्रोई,पार्षद प्रतिनिधि फारूख चौहान,रमजान अब्बासी,कैलाश पारीक,मंडल अध्यक्ष मुकेश ओझा,पूर्व पार्षद सोहनलाल प्रजापत,अशोक बोबरवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने मेघवाल का अभिनंदन किया।

लोकसभा चुनाव भाजयुमो संयोजक–सह संयोजक नियुक्त

बीकानेर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने लोकसभा चुनाव के संयोजक व सह संयोजक की घोषणा की है जिसमे बीकानेर लोकसभा चुनाव संयोजक निशांत गौड़ व सह संयोजक जयसिंह विश्नोई, विक्रम सिंह को नियुक्त किया गया है।


Share This News