IMG 20240401 WA0260 चुनाव में अग्रिम संगठनों की अहम भूमिका -डा कल्ला Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर लोकसभा चुनाव को लेकर बीकानेर पश्चिम विधानसभा में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पूर्व काबीना मंत्री डॉ बुलाकीदास कल्ला ने आज लोकसभा वार रूम में अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों की बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ कल्ला ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव बीकानेर ही नही अपितु देश के लिए महत्वपूर्ण है और कांग्रेस का आधार स्तंभ अग्रिम संगठनों की भूमिका अहम है   भारत देश की संप्रभुता और संघीय ढांचे को बचाए रखे अनेकता में एकता वाले देश के सौहार्द को बचाए रख सके

सेवादल के अध्यक्ष अनिल व्यास ने कहा कि इस चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका बहुत ज्यादा प्रभावी रहने वाली है इसलिए मीडिया पर भी हमे कांग्रेस की बात को मजबूती से रखना है

शहर महिला अध्यक्ष शर्मिला पंचारिया ने कहा  इस बार के चुनाव में महिलाए भी अपने अपने बूथों पर सजगता से कार्य करेगी। बैठक का संचालन संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने किया। बैठक को कमल कुमार नागल, सुश्री दीपिका जोशी, आशा देवी स्वामी, सईद रईस अली, संजय आचार्य, अमजद अब्बासी, गगन जोशी, आता हुसैन कादरी, शांतिलाल सेठिया, वंदना गुप्ता, जयदीप सिंह जावा, निर्मला बलवेश चावरिया, कमल कल्ला ने संबोधित किया।

इस अवसर पर किशन लाल पंवार, महबूब रंगरेज, पुष्पा शर्मा, सीता सुथार, हंसराज विश्नोई, पुष्पा सेठिया, गोवर्धन मीना, देवकीनंदन व्यास, मदनगोपाल पंवार, लालचंद गहलोत, रवि पंवार, मंजू शर्मा, मुमताज शेख पार्वती गोसाई, सुनीता रंगा, उमा ऋषि कैलाश गहलोत जुगलकिशौर सुथार, अशोक सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मोजूद थे।


Share This News