ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20231123 090506 115 बीजेपी ने जारी की नई सूची, कई नाम कटे Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। भारतीय जनता पार्टी ने अनेक सीटों पर उम्मीदवारों को बदला है। लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को 11 उम्मीदवारों की अपनी आठवीं सूची जारी की जिसमें पूर्व राजनयिक तरणजीत सिंह संधू का नाम शामिल है, जबकि पार्टी ने अभिनेता सनी देओल का टिकट काट दिया है वही पार्टी की ओर से जारी इस सूची में ओडिशा के लिए तीन, पंजाब के लिए छह और पश्चिम बंगाल के लिए दो उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट काटकर उनके स्थान पर दिनेश सिंह बब्बू को उम्मीदवार बनाया है. बब्बू, सुजानपुर के विधायक रहे हैं. वह पंजाब विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. भाजपा के लिए गुरदासपुर ऐसी सीट रही है जिसे जीतने के लिए पार्टी अभिनेताओं पर निर्भर रही है, लेकिन इस बार उसने संगठन के एक व्यक्ति पर भरोसा जताया है। भाजपा ने जिन दलबदलू नेताओं को टिकट दिया है वे सभी निवर्तमान लोकसभा में अपनी-अपनी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुशील रिंकू को पंजाब के जालंधर सीट से तथा कांग्रेस का दामन छोड़कर केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हुए रवनीत सिंह बिट्टू एवं परनीत कौर को क्रमश: लुधियाना और पटियाला सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।बीजू जनता दल (बीजद) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए भर्तृहरि महताब को ओडिशा के कटक से टिकट दिया गया है. वह कटक से निवर्तमान सांसद और बीजद के संस्थापक सदस्य हैं. उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से टिकट गंवाने वाले हंस राज हंस को भाजपा ने पंजाब के फरीदकोट से उम्मीदवार बनाया है।


Share This News