ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20240328 WA0309 बीकानेर में 9 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, संभागीय आयुक्त ने श्रीडूंगरगढ़ व लूणकरनसर में केंद्रों का किया निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर में 09 प्रत्याशी अब तक मैदान में हैं। इनमें बीजेपी के अर्जुनराम, कांग्रेस के गोविंद राम, बसपा के खेताराम शामिल हैं। छह निर्दलीय प्रत्याशियों में एक महिला रतनी देवी शामिल हैं। इनके अलावा आत्माराम गुजराती, बाबूलाल, पुखराज नायक, गोपीचन्द मेघवाल, सत्यनारायण देवड़ा का नामांकन हैं।

संभागीय आयुक्त ने श्रीडूंगरगढ़ और लूणकरणसर क्षेत्र में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण । गर्मी के मद्देनजर छाया और पेयजल की हो पर्याप्त व्यवस्था: संभागीय आयुक्त
संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी ने गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ और लूणकरणसर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने संबंधित उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाए। अधिकारी निर्वाचन तिथि से पूर्व इन मतदान केंद्रों का पुनः निरीक्षण कर लें और सुनिश्चित करें कि मतदान दिवस को किसी भी मतदाता को परेशानी नहीं हो।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम के मध्यनजर मतदान केंद्रों में छाया और पानी की पूर्ण व्यवस्था हो। उन्होंने मतदान केंद्रों में प्रवेश, निकास, रैंप, विद्युत सप्लाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपखंड अधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक लेते हुए होम वोटिंग, आदर्श आचार संहिता की अनुपालना तथा मतदाता जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता, मतदान केंद्र तक पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सके, इसके लिए सतत प्रयास किए जाएं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यालयों का वार्षिक निरीक्षण किया तथा रिकार्ड व्यवस्थित रखने, कार्यालय परिसरों में साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड स्तरीय अधिकारी साथ रहे।


Share This News