ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
IMG 20240327 WA0224 बीजेपी प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल की नामांकन सभा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने आज चौथी बार बीकानेर भाजपा प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा। इसके बाद नामांकन जनसभा का आयोजन रविंद्र रंगमंच के पास रखा गया। इस जनसभा में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा बीकानेर वासियों ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के दिग्गजों को उखाड़ फेंकने का काम किया है और अब लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन से प्रभावित होकर पूरा देश कांग्रेस मुक्त भारत चाहता है और सभी से आह्वान करता हु अबकी बार 400 पार के नारे को साकार करते हुए रिकॉर्ड मतों से अर्जुनराम मेघवाल को विजय बनाने का संकल्प ले। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को एक सफल और विकसित राष्ट्र बनाने में लगे हुए हैं. ऐसे में बीकानेर से अर्जुनराम मेघवाल को चौथी बार संसद में भेजना है। प्रदेश में भाजपा ने सत्ता में आते ही पेपर माफियाओं के लिए एसआईटी का गठन कर दिया और अब तक 65 से अधिक लोग गिरफ्तार भी किए जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेगी उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आते ही गेहूं की खरीद का एमएसपी मूल्य बढ़ाया है किसानों की सम्मान निधि बढ़ाई है, पेट्रोल-डीजल की दरों में कमीं की है ऐसे करके भाजपा अपने वो सभी वादे पूरे करेगी जो जनता से किया है। पश्चिमी दिल्ली से सांसद व प्रदेश लोकसभा चुनाव सहप्रभारी प्रवेश साहब सिंह वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 सालो के शासन काल में अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत की जो मजबूत छवि बनकर उभरी है उसकी प्रशंसा करते हुए कहा आंतरिक सुरक्षा के मुद्दो के साथ किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, फसल बीमा योजना, को गिनाते हुए ऐसी सैंकड़ों जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आज हर क्षेत्र के हर वर्ग का व्यक्ति ले रहा है। बीकानेर लोकसभा प्रभारी गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा जिस तरह केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश में भजनलाल सरकार काम कर रही है उससे प्रभावित होकर पूरे प्रदेश में भाजपा उम्मीदवार विजय होंगे। नामांकन सभा को बीकानेर संभाग प्रभारी सीआर चौधरी, शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, लोकसभा संयोजक सत्यप्रकाश आचार्य, केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विश्वकर्मा बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार, अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन राजेंद्र नायक, विधायक सिद्धि कुमारी, विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत, अंशुमान सिंह भाटी, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, पूर्व विधायक बिहारीलाल विश्नोई, संतोष बावरी ने भी अपने विचार रखे।

आज की आमसभा में भाजपा नेता रवि शेखर मेघवाल, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, महेश मुंड, श्याम सुंदर पंचारिया के साथ जिला पदाधिकारी, मोर्चा, मंडल प्रकोष्ठ अध्यक्ष, पार्षद, कार्यकर्ता, हजारों की संख्या में आमजन आशीर्वाद देने उपस्थित रहे।

पूर्व जिलाध्यक्ष शशि शर्मा की घर वापसी

नामांकन सभा में आज पूर्व जिलाध्यक्ष शशि शर्मा ने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने सभी को दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलवायी। शशि शर्मा के साथ पार्षद मनोज विश्नोई, पूर्व पार्षद संतोष प्रजापत, पुनीत ढाल, सरपंच रतिराम, दिनेश शर्मा, दिलीप कुमार दुबे, संजय वशिष्ठ, गणेश कुमावत, सतपाल यादव, पुरषोत्तम शर्मा, महावीर कुमावत, अशोक तिवाड़ी, बृजेश पाल, सुनील गाबा, पवन गौड़, सुनील यादव, परमात्मा मिश्रा, चेतनराम डूडी, श्यामसुंदर बिश्नोई, रामेश्वर सारण, रतीराम राम शर्मा सरपंच नापासर, भंवर खरोड़, पुनीत ढाल, नंदराम, रामचन्द्र सारण, तेजाराम ज्याणी, रामप्रताप जाखड़, श्रवण मदेरणा, ओमप्रकाश सोनियासर, नानूराम प्रजापत, ओमजी, प्रियंका पूर्व सरपंच, धन्नादेवी प्रजापत, त्रिलोक प्रजापत आदि ने अपने समर्थको के साथ भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की ओर बीकानेर लोकसभा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल को अपना समर्थन दिया।

IMG 20240327 WA0228 बीजेपी प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल की नामांकन सभा Rajasthan News Portal राजस्थान


Share This News