ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20240322 WA0233 27 मार्च को नामांकन के वक्त पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत की सादुल क्लब मैदान पर होगी कांग्रेस सभा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी श्री गोविंदराम मेघवाल ने आज कोलायत विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा करते हुए कोलायत बज्जू और पास के गांवों में लोगो से जनसंपर्क किया। संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि  27 मार्च 2024 को गोविंदराम मेघवाल जी के नामांकन के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी की सादुल क्लब मैदान में जनसभा होगी जिसमे जिले भर के सभी नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ आमजन शामिल होगा।महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि आज कोलायत और बज्जू क्षेत्र में गोविंदराम जी को बहुमान और भारी जनसमर्थन मिला।

कोलायत विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में जनसंपर्क करते हुए गोविंदराम मेघवाल ने कहा कि कोलायत विधानसभा और संपूर्ण लोकसभा बीकानेर की हर मांग को संसद में उठाऊंगा। पूर्व मंत्री भवर सिंह भाटी ने कहा कि गोविंदराम मेघवाल जी, संघर्षशील जनता के दुख दर्द में काम आने वाले साथी है।
कोलायत विधानसभा क्षेत्र के दौरे में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण, वरिष्ठ नेता गण, पंच सरपंच, और जिला परिषद के नेता गण के साथ साथ विधानसभा के मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share This News