ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 13 महिला गिरफ्तार: गांजे की खेती कर रही महिला से  5 क्विंटल पौधे जब्त Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। राजस्थान के करौली जिले में  कोतवाली पुलिस और डीएसटी टीम ने सिवायचक भूमि में गांजे की खेती करते एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खेत से 5 क्विंटल 20 किलोग्राम गांजे की फसल को भी जब्त किया है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर कारोबार की जानकारी जुटा रही है

करौली थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय द्वारा लोकसभा चुनाव में कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़, नशे के कारोबार और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थानाधिकारी सुनील कुमार, कांस्टेबल सत्येन्द्र, नीरलाल, विनिता व चालक गोपाल सिंह द्वारा जिला स्पेशल टीम प्रभारी धारा सिंह की सूचना पर अवैध गांजे की खेती को पकड़ा है।

पुलिस ने गंगापुर रोड स्थित बरखेडा नदी पुल के पास एक खेत में गांजे की फसल को जब्त किया है। इस दौरान खेती कर रही महिला लीला पत्नी भंवर माली उम्र 60 साल निवासी बरखेडा नदी पुल के पास करौली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सिवायचक भूमि में बने खेत में खड़े गांजे के पौधों को काटकर 40-40 किलोग्राम के 13 प्लास्टिक के कट्टों में रखकर कुल 5.20 क्विंटल गांजे के पौधों को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।


Share This News