ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240320 165529 पुलिस ने एनएसयूआई पदाधिकारियों पर किया लाठीवार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज़। बीकानेर में आज एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष के साथ जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करने आए छात्रों को बेरिकेडिंग पास रोकने की बात को लेकर झड़प हो गई। छात्र बेरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे तो पुलिस ने छात्रों पर लाठी चार्ज किया। इस लाठी चार्ज में डूंगर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष हरिराम गोदारा के सिर पर लगी चोट लगी तो जिलाध्यक्ष किशन गोदारा भी घायल हो गए। आख़िरकार छात्र बेरिकेडिंग को तोड़कर कलेक्ट्रट के अंदर सड़क पर बैठ गए। पुलिस ने छात्रों को बहार निकलने के लिए फिर लाठियां भाजी इसमें कई छात्रों के चोट आई। बाद में पुलिस ने घायलों को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर भेजने के साथ कई छात्र नेताओ को गाड़ी में बैठाया। प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा छात्र अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर गांधी पार्क से जिला कलेक्ट्रट ज्ञापन देने आए थे जिसमे अग्निवीर योजना को बंद करने की मांग भी थी लेकिन पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग रखी है।


Share This News