ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
राजस्थान में रेल हादसा, कई ट्रेनें रद्द Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। अजमेर जिले के पास मदार में होम सिग्नल के पास एक बड़ा धमाका हुआ, जिससे अहमदाबाद साबरमती से आगरा कैंट जाने वाली ट्रेन संख्या 12548 के चार कोच और इंजन पटरी से उतर गए। इससे जनहानि नहीं हुई, लेकिन रेल मार्ग प्रभावित हुआ। रेलवेअधिकारियों ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए इंतजाम किया।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन के पायलट को सामने से आ रही मालगाड़ी के संदिग्ध संकेत मिले और उन्होंने इमरजेंसी ब्रेक लगाया। मालगाड़ी बराबर के ट्रैक पर आ रही थी, जिससे ट्रेन बेपटरी हो गई और चार कोच और इंजन पटरी से उतर गए। यहां तक कि आगरा कैंट के पीछे जा रही राजधानी एक्सप्रेस को भी रोक लिया गया। 

हादसे के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हो गईं, जिनमें से 6 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और 2 ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया है। रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन इसमें कम से कम 8 घंटे का समय लगेगा। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, ताकि यात्रियों को सहायता मिल सके।

रेलवे ने रद्द की 6 ट्रेनें
1. गाड़ी संख्या 12065, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला दिनांक 18.03.24 को रद्द
2. गाड़ी संख्या 22987, अजमेर-आगरा फोर्ट दिनांक 18.03.24 को रद्द
3. गाड़ी संख्या 09605, अजमेर-गंगापुर सिटी दिनांक 18.03.24 को रद्द
4. गाड़ी संख्या 09639, अजमेर-रेवाडी दिनांक 18.03.24 को रद्द
5. गाड़ी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड दिनांक 18.03.24 को रद्द
6 गाड़ी संख्या 19736, मारवाड़-जयपुर दिनांक 18.03.24 को रद्द

  1. गाड़ी संख्या 12915, साबरमती-दिल्ली रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया दोराई-मदार (अजमेर को छोड़कर)
    2. गाड़ी संख्या 17020, हैदराबाद-हिसार रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया आदर्श नगर-मदार (अजमेर को छोड़कर)

Share This News