ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240315 141928 अमिताभ बच्चन को अस्पताल में भर्ती कराया Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह बताया जा रहा है कि इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। अमिताभ बच्चन के फैंस इस खबर के सामने आने के बाद परेशान हो गए हैं। कई फैंस लगातार एक्टर के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैंअस्पताल के हवाले से बताया जा रहा है कि बिग बी को आज सुबह भर्ती कराया गया।

यह बताया जा रहा है कि उनकी ये एंजियोप्लास्टी किसी दिल के मर्ज के कारण नहीं बल्कि पैर में हुए क्लॉट की वजह से हुई है। बीती शाम उन्हें एक इवेंट में जाने के बाद थोड़ी तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार की सुबह अस्पताल ले जाने का फैसला किया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद ही उन्हें भर्ती कर लिया गया और एंजियोप्लास्टी की गई।

बच्चन अस्पताल में ही हैं। उन्हें अभी डिस्चार्ज नहीं किया गया है। इस मामले पर अभी परिवार की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल डॉक्टर की टीम की निगरानी में अमिताभ बच्चन का उपचार जारी है। 


Share This News