ताजा खबरे
10loto tam icmalı – Qeydiyyat, bonuslar, ödəniş metodları və mobil tətbiq6 महिलाएँ गिरफ्तार, पुरुषों को छेड़ने व अश्लील इशारे करने का आरोपबीकानेर में एक साथ 21000 हजार दीपक झिलमिला उठेविधायक व्यास एवं जिला कलेक्टर जैन ने पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभबीकानेर में विधायक सहित 3 के खिलाफ मामला दर्जपीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानित
IMG 20240315 WA0240 बीकानेर में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

पुलिस से भी हुई झड़प। पुलिस बल प्रयोग
Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। युवा कोंग्रेस द्वारा युवाओं के रोज़गार हेतु शंखनाद कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस के शहर व देहात अध्यक्षों के संयुक्त नेतृत्व में तथा राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान प्रभारी मोहम्मद शाहिद के सानिध्य में गांधी पार्क से पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया।

इस अवसर पर युवाओं को सम्बोधित करते हुए देहात ज़िला अध्यक्ष भँवर लाल कूकणा ने कहा कि आज का युवा अब मोदी की तानाशाह सरकार की तानाशाही से परेशान होकर अपने अधिकारो के लिए जाग चुका है और अब युवा अपने अधिकारो की लड़ाई की जंग लड़ने मैं पीछे भी नहीं हटेगा और युवा कोंग्रेस युवाओं के साथ हर कदम पे साथ है।


शहर ज़िला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि जब से मोदी सरकार आयी है देश में बेरोज़गारी व महंगाई अपनी चरम सीमा पे पहुँच गयी है। तानाशाह सरकार के कान पर जूं भी नही रेंग रही जिसका ख़ामियाज़ा आज का युवा उठा रहा है।
प्रभारी मो शाहिद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान युवा कांग्रेस सम्पूर्ण राजस्थान में इसी तर्ज़ पर “रोज़गार दो-न्याय दो”के तहत जब तक युवाओं को रोज़गार नहीं देंगे तब तक उग्र आंदोलन करके इस तानाशाह मोदी और भजन सरकार की आँखे खुलवाने के लिए निरंतर आंदोलन को जारी रखेगी।
गिरधारी लाल कूकणा ने बताया कि घेराव के दौरान प्रशासन व युवाओं के मध्य झड़प हुई तथा पुलिस ने बलप्रयोग करके लाठी चार्ज किया,इस दरम्यान कुछ युवाओं को चोटें आयी। बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी के देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने भी सम्बोधित कर युवाओं का मनोबल बढाया।
इस प्रदर्शन व घेराव कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र बिस्सा, मुरली स्वामी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव फ़रमान कोहरी, एनएसयूआई के राजेश गोदारा , पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष किशन कल्ला, कोलायत विधानसभा अध्यक्ष रीछपाल सिगड, डूंगरगढ विधानसभा अध्यक्ष संतोष कुमार, लूनकरणसर विधानसभा अध्यक्ष ओम् प्रकाश गोदारा सहित सैंकड़ों की संख्या मैं युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Share This News