ताजा खबरे
10loto tam icmalı – Qeydiyyat, bonuslar, ödəniş metodları və mobil tətbiq6 महिलाएँ गिरफ्तार, पुरुषों को छेड़ने व अश्लील इशारे करने का आरोपबीकानेर में एक साथ 21000 हजार दीपक झिलमिला उठेविधायक व्यास एवं जिला कलेक्टर जैन ने पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभबीकानेर में विधायक सहित 3 के खिलाफ मामला दर्जपीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानित
IMG 20220805 172930 2 जासूसी: तीन पाकिस्तानी महिलाओं के संपर्क में था आर्मी स्टोर संचालक, गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। पाकिस्तान की तीन महिलाओं के संपर्क में रहने व उन्हें जानकारी देने के आरोप में एक वर्दी स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस की टीम ने आर्मी की सामरिक महत्व की सूचना एकत्रित कर सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान गुप्तचर एजेंसी की तीन महिला हैंडलर्स को शेयर करने के आरोपी आनंद राज सिंह पुत्र मेनपाल सिंह (22) निवासी गांव खुंदरोठ थाना मांढण तहसील नीमराणा जिला कोटपूतली-बहरोड को गिरफ्तार किया है। सिविलियन आरोपी का सूरतगढ़ आर्मी कैंट के बाहर वर्दी का स्टोर है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल ने बताया कि पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियों द्वारा की जाने वाली जासूसी गतिविधियों पर राजस्थान इंटेलिजेंस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। संकलित विश्वस्त आसूचना से पाया गया कि सूरतगढ़ आर्मी कैंट के बाहर वर्दी स्टोर चलाने वाला आनंद राज नामक युवक सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान गुप्तचर एजेंसी की तीन महिला हैंडलर्स के निरंतर संपर्क में है।

एडीजी अग्रवाल ने बताया कि आर्मी परिसर के पास काम करने एवं वर्दी स्टोर के माध्यम से आरोपी आनंद राज सैन्य कर्मियों के संपर्क में था। इस कारण सेना के संबंध में सूचनाए रखता था। इंटेलिजेंस जयपुर की टीम द्वारा आनंद राज की गतिविधियों पर गहन निगरानी रखी गई तो पाया कि यह आर्मी की सामरिक महत्व की सूचना एकत्रित कर सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान गुप्तचर एजेंसी की तीन महिला हैंडलर्स को भेज रहा था। अग्रवाल ने बताया कि आनंद राज पिछले कुछ समय से वर्दी स्टोर का काम छोड़कर बहरोड़ क्षेत्र में एक फैक्ट्री में काम कर रहा था। इस दौरान भी वह पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसी की महिला हैंडलर से लगातार संपर्क में रहा तथा अपने स्रोतों से सेना की महत्वपूर्ण एवं गोपनीय जानकारी प्राप्त कर महिला पाक एजेंट को शेयर कर रहा था। गोपनीय सूचनाएं पाक गुप्तचर एजेंसी को भेजने की एवज में इसने पैसों की मांग भी की।पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसी सैन्य कर्मियों के साथ-साथ परिसर के आसपास काम करने वाले सिविलियन को भी निशाना बनाकर सेना के संबंध में गोपनीय जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करती रहती है। इसके लिए मुख्य रूप से महिला हैंडलर्स द्वारा भारतीय मोबाइल नंबरों पर संचालित हो रहे सोशल मीडिया अकाउंट्स का उपयोग किया जाता है। सैन्य कर्मियों एवं सेना की जानकारी रखने वाले व्यक्तियों को हनी ट्रैप में फंसा कर उनसे सेना की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की जाती है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक है।


Share This News