ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220726 123123 7 हनीट्रैप का शिकार हुआ व्यापारी, लाखों रुपये का चूना लगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में हनीट्रैप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे है। ताज़ा मामला जयपुर के शिप्रापथ थाना इलाके का है। यहां हनीट्रैप में फांसकर एक व्यापारी से लाखों रुपये की नकदी और जेवरात ऐंठने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पीड़ित की पत्नी ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस ने बताया कि मानसरोवर निवासी 30 वर्षीय एक महिला ने मामला दर्ज करवाया कि मालवीय नगर स्थित स्पा सेंटर में डेढ़ साल पहले उसके पति की मुलाकात एक महिला से हुई थी। बातचीत के दौरान उसने उसके पति से दोस्ती कर ली। स्पा सेंटर पर दोस्ती होने पर उसके अश्लील वीडियो बनाए। फिर बदनाम करने की धमकी देकर दस लाख रुपये की मांग की। इस तरह उसने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग शुरू कर दी।

पीड़ित की पत्नी ने आरोप लगाया कि महिला ने मेरे पति को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल कर फरवरी 2024 तक 10 लाख रुपये ऐंठ भी लिए। मोबाइल न उठाने पर पति की शॉप पर पहुंचकर ब्लैकमेल कर सोने की चेन, अंगूठी और हीरे की रिंग भी ले ली। इसके साथ ही पिछले 10 दिन से झूठे दुष्कर्म मामले में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर टॉर्चर करने लगी।

इसके बाद छह मार्च को फिर डरा-धमका कर 10 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर हनीट्रैप में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद व्यापारी ने सारी आपबीती परिजनों को बताई। इस सबके बाद पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को इस बारे में जानकारी देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।


Share This News