ताजा खबरे
10loto tam icmalı – Qeydiyyat, bonuslar, ödəniş metodları və mobil tətbiq6 महिलाएँ गिरफ्तार, पुरुषों को छेड़ने व अश्लील इशारे करने का आरोपबीकानेर में एक साथ 21000 हजार दीपक झिलमिला उठेविधायक व्यास एवं जिला कलेक्टर जैन ने पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभबीकानेर में विधायक सहित 3 के खिलाफ मामला दर्जपीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानित
IMG 20231123 090506 56 बीकानेर के सोलर प्लांट में मारपीट व फायरिंग, दो अस्पताल में भर्ती Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के नाल थाना इलाके दो पक्षों में झगड़ा होने और फायरिंग में दो व्यक्तियों के घायल होने की सूचना से पुलिस महकमे में हडकंप मचा गया। कावनी गांव में स्थित सोलर प्लांट में मंगलवार दोपहर को दो पक्षों में झगड़ा हो गया। लाठी व सरियों पर हमला किया। इस दौरान हुई फायरिंग में दो व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर नाल पुलिस मौके पर पहुंची। इस संबंध में 25 जेएमडी कावनी निवासी मूलसिंह पुत्र महावीर सिंह राजपूत, छैलुसिंग बाबुसिंह, साबु खां, नरपतसिंह व गिरधारी सिंह न आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अन्सार परिवादियों ने बताया कि मंगलवार को सोलर प्लांट में थर्ड फेज में ब्रुश कटिंग का काम चल रहा था। यहां सात-आठ ट्रेक्टर काम कर रहे थे। करीब साढ़े तीन बजे सर्वोदय बस्ती निवासी धीरुसिंह पुत्र भेरुंसिंह, कुंभसिंह उदट, बांगड़सर निवासी बजरंगसिंह, शंकर गुजर, भंवरसिंह पुत्र जीवराज सिंह भाटी, सुरेन्द्र सिंह पुत्र करणीसिंह शेखावत, सोहनसिंह पुत्र किशोरसिंह, शिवराजसिंह पुत्र विशालसिंह, विष्णु पुत्र श्रवणराम जाट, राजवीर सिंह पुत्र दीवानसिंह, हासम पुत्र बाबू खां, जगदेववाला निवासी रामकिशन सुथार, भंवरसिंह पुत्र भैरू सिंह भाटी व दस-15 अन्य लोग आए। आरोपियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। आरोपियों ने लाठियों व लोहे के सरियों से मारपीट की।

फायरिंग का आरोप : इस बीच आरोपियों ने फायरिंग की, जिससे रेवंतसिंह के गोली छुकर चली गई। आरोपियों ने एक कार, ट्रेक्टर में तोडफ़ोड़ की। झगड़े में रेवंतसिंह व फतेह सिंह घायल हुए हैं, जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक रेवंत सिंह के सी छुकर गोली निकली है। दाया पैर गंभीर रूप से जख्मी है। फतेह सिंह के शरीर के पर चोटे आई हैं। नाल पुलिस के अनुसार इस संबंध में एक पक्ष ने मामला दर्ज कराया है जबकि दूसरे पक्ष की ओर से भी मामला दर्ज कराया जा रहा है फायरिंग को लेकर पुलिस अनुसंधान कर रही है।


Share This News