ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 34 मौसम : होली पर पड़ेगी गर्मी, छूटेंगे पसीने, यह है वजह Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। मौसम विभाग की माने तो रंगों का पर्व होली इस बार खासी गर्मी में मनेगा। होली तक तापमान इतना चला जाएगा कि पसीना छूटने लगेगा। होलो पर भीगने पर ठंड नहीं, बल्कि अच्छा महसूस होगा। यह स्थिति भी केवल एनसीआर में ही नहीं, बल्कि हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में रहने वाली है।

होली का त्योहार अमूमन मार्च के पहले अथवा दूसरे सप्ताह में पड़ता है। इस दौरान सर्दी अपनी वापसी की राह पर होती है और गर्मी दस्तक दे रही हाेती है। इसी कारण हल्की ठंड का एहसास बना रहता है। पानी से खेलने पर ठिठुरन भी महसूस होती है, लेकिन इस साल यह माह के चौथे सप्ताह में 25 तारीख को पड़ रहा है।

विभाग के अनुसार 11 मार्च से तापमान में वृद्धि होने लगेगी। 13 मार्च तक न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री व अधिकतम 30 डिग्री तक चला जाएगा। 25 मार्च तक अधिकतम 35- 36 और न्यूनतम 18- 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि अल नीनो की स्थितियां मार्च से मई के मध्य तेज गर्मी रहेगी। वर्ष 2011 में होली पर अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वर्ष 2010 में होली का पर्व फरवरी माह में पड़ा था। सन 2021 में तीसरी बार था जब वर्ष 2000 के बाद होली का पर्व 25 मार्च के बाद पड़ा।


Share This News