ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240310 WA0220 संभागीय आयुक्त और महानिरीक्षक पुलिस ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर संभागीय आयुक्त श्रीमती वंदना सिंघवी और महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश ने रविवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
श्रीमती सिंघवी और श्री ओमप्रकाश ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिडमलसर सिपाहियान, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयरामसर, शिव प्रताप बजाज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयरामसर, राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनासर और ओटीएस परिसर में स्थापित 15 मतदान केंद्र देखे। उन्होंने यहां मतदाता सूची में नाम खोजने के लिए चलाए गए विशेष अभियान की समीक्षा की और बीएलओ को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि वोटर हेल्पलाइन ऐप का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाए। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों में प्रवेश, निकास, रैंप, फर्नीचर, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित विभिन्न सुविधाओं के बारे में जाना। संभागीय आयुक्त ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन, नाम कटवाने आदि से जुड़े प्रपत्रों के बारे में जाना और कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समय-समय पर होने वाले विशेष अभियानों में बीएलओ पूरी गंभीरता से कार्य करें जिससे त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार हो सके।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां चलाई जाएंगी। बीएलओ भी इस कार्य में अपना सहयोग दें। इस दौरान संभागीय आयुक्त ने मतदाता सूचियों का अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल, मोहित जोशी साथ रहे।


Share This News