ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240310 WA0152 पीबीएम हॉस्पिटल परिसर में चला सफाई अभियान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। पीबीएम हॉस्पिटल के मानसिक रोग एवं नशामुक्ति विभाग के परिसर व भवन में रविवार को विभाग के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीगोपाल गोयल तथा आचार्य डॉ. हरफूल सिंह के नेतृत्व में साफ-सफाई का कार्यकम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के अन्तर्गत विभाग के ओ.पी.डी., आई.पी.डी. ब्लॉक व एन.एम.एच.पी. ट्रेनी हॉस्टल के अन्दर व बाहर परिसर की साफ-सफाई की गई।


डॉ. श्रीगोपाल गोयल ने बताया कि आसपास के वातावरण की सफाई रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी हैं। इससे यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।


आचार्य डॉ. हरफूल सिंह ने बताया कि स्वच्छ वातावरण में स्वच्छ मस्तिष्क निवास करता हैं। हम सभी को साफ सफाई पर ध्यान देना चाहिए तथा ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिए।
इस दौरान मानसिक रोग विभाग के समस्त रेजिडेन्ट चिकित्सक, विभाग के नर्सिंग अधीक्षक सुनील कुमार शर्मा, नर्सिंग सुपरवाइजर प्रेम रतन, सुनीता कुमारी, नर्सिंग ऑफिसर नेमीचन्द गढवाल, रविन्द्र सक्सेना, दीपक गोयल, मीनाक्षी कुमारी, संपत सिंह, रतनदास, अनीता सिंह, रंजना कनौजिया, विजयश्री छिंपा, विजयलक्ष्मी, अटेण्डेंट बालकिशन, सुखदेव, असलम, नवरत्न, भगवती व समस्त नर्सिंग अधिकारी, कर्मचारी सहित मरीज के परिजनों ने भी बढ़चढ़ कर श्रमदान किया।


Share This News