ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20220712 222522 5 मास्टरमाइंड हर्षवर्धन ने 8वीं फेल पत्नी को बनाया सब-इंस्पेक्टर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बदलते परवेश में अपराध के भी तरीके बदल रहे है। राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा में पेपर लीक में आरोपी मास्टरमाइंड हर्षवर्धन को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है। इस जांच में सामने आया है कि वह कई सालों से परीक्षाओं में धांधली का काम कर रहा था। बता दें कि राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2021 में सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें पेपर लीक और डमी उम्मीदवारों के जरिये आरोपी हर्षवर्धन ने 50 से भी ज्यादा कैंडिटेड को पास करवाया है. पुलिस द्वारा की जा रही जांच में यह भी सामने आया है कि हर्षवर्धन ने कई उम्मीदवारों को ही नहीं, अपनी 8वीं फेल पत्नी को भी पुलिस भर्ती में पास करवाया. हर्षवर्धन ने पत्नी को गलत तरीके से बीए की डिग्री भी उपलब्ध कराई और सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा भी उसने डमी उम्मीदवार के जरिये पास कराई. इसके अलावा पेपरलीक में पुलिस ने अब तक 16 और आरोपियों को अरेस्ट किया है।

इसमें  छह लेडी सब इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर कृपाल सिंह शामिल है जो नागौर के डिप्टी एसपी का बेटा है. सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग ले रहे 35 आरोपी और इस परीक्षा को टॉप करने वाले आरोपी टॉपर नरेश विश्नोई भी पुलिस की ग‍िरफ्त में हैं।


Share This News