IMG 20240307 100135 नकल : 10वीं और 12वीं की परीक्षा, खिड़कियों में लटक कर हो रही नकल Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। हरियाणा के तेज गीत संगीत पर लोगों को डीजे पर नृत्य करते देखना आम बात है वहीं इन दिनों राज्य में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। इसी बीच मीडिया पर तस्वीरें व वीडियो तेजी से वाइटल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग खिड़कियों से लटककर नकल कर रहे हैं। तस्वीर नूंह जिले के पिनगवां के आईकेएम पब्लिक स्कूल की है। इसमें साफ देखा जा रहा कि एग्जाम सेंटर के बाहर छात्रों को पर्चियां पहुंचाई जा रही हैं। हाल ही हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा थी, जिसमें जमकर नकल होती दिख रही।

जान जोखिम में

कुछ लोग स्कूल बिल्डिंग पर चढ़कर नकल करवा रहे हैं, और स्कूल प्रबंधन कुछ करता नजर नहीं आ रहा। इसके अलावा, नूंह जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टपकन-02 (बी-2) में बनाए गए एग्जाम सेंटर में शुक्रवार को 12वीं कक्षा के उर्दू का पेपर लीक हो गया। पेपर सोशल मीडिया पर वायरल होने की सूचना मिलने के 15 मिनट में ही स्कवायर्ड फ्लाइंग टीम ने मौके पर पहुंचकर पेपर आउट होने वाले छात्र को दबोच लिया। वहीं पेपर का फोटो खिंचने वाले को भी काबू किया।

बोर्ड अधिकारियों ने एग्जाम सेंटर के ऑब्जर्वर, सेंटर सुपरिटेंडेंट, एग्जाम सुपरवाइजर के साथ आरोपी स्टूडेंट और फोटो खींचने वाले के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। वहीं, बोर्ड ने उस केंद्र में हुई उर्दू की परीक्षा को भी रद्द कर दिया है। अधिकारियों की शुरुआती जांच में यह भी पाया है कि आरोपी छात्र के रिश्तेदार ने परीक्षा केंद्र के अंदर घुसकर प्रश्नपत्र का अपने मोबाइल से फोटो क्लिक किया और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

इनका कहना है : नूंह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में नकल की रिपोर्ट पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल का कहा, “इस एक मामले को छोड़कर राज्य में ऐसी कोई शिकायत नहीं है। मैंने चेयरमैन से बात की है और उन्होंने कहा है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ।


Share This News