ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
athhayapakao ka lugdhaii sa naraja sakal bcaca na kaya haiiva jama eabc9c88c058107321d5c1c33e46f307 शिक्षिकाओं की लड़ाई के बाद विधार्थियों का प्रदर्शन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के नोखा के कंवलीसर में स्कूल में टीचर्स की आपसी लड़ाई के चलते पढ़ाई नहीं होने से परेशान स्टूडेंट्स ने ग्रामीणों के साथ चार घंटे तक हाईवे को जाम कर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। स्कूल का माहौल खराब करने वाले टीचर्स को बदलने की मांग की। सूचना पर नोखा पुलिस व सीबीईओ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच कर सात दिन में कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर चार घंटे बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त हुआ। 

गुस्साए छात्रों ने हाईवे 87-A पर बुधवार सुबह से प्रदर्शन शुरू कर ग्रामीण व स्टूडेंट्स ने बताया कि पिछले सप्ताह दो महिला टीचर्स के झगड़े के परस्पर विरोधी मामले नोखा थाने में दर्ज हुए थे। इसके बाद टीचर कमला जाट को स्कूल से एपीओ कर दिया था। जिसे लेकर ग्रामीण और बच्चे लगातार टीचर को वापस स्कूल में लगाने की मांग कर रहे थे। गुस्साए स्टूडेंट और ग्रामीणों ने बुधवार सुबह से कंवलीसर गांव में स्टेट हाईवे 87-A को जाम कर दिया। हाईवे पर पत्थर व पेड़ की टहनियां डाल दी और टायर जलाकर कर प्रदर्शन किया। इस दौरान हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर नोखा पुलिस और सीबीइओ मौके पर पहुंचे। पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की आश्वासन के बाद हाईवे खोला गया।


Share This News