IMG 20231123 090506 10 इस साल गर्मी का सितम रहेगा तेज़, बारिश करेगी बेहाल- मौसम विभाग Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। जिस तरह सर्दी ने हालात खराब की तो अब गर्मी का भी सितम चरम पर रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मार्च से लेकर मई 2024 के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार इस साल देश के अधिकतर इलाकों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की संभावना है. इसके अलावा मार्च अंत से मई तक लू के दिनों में बढ़ोतरी होने का भी अनुमान है. देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान रहने की आशंका है। उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, मध्य और प्रायद्वीपीय के कुछ अलग-अलग क्षेत्रों को छोड़कर, भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से ज्यादा अधिकतम तापमान रहने की संभावना है भारत के अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है.
.
भीषण गर्मी का अलर्ट
मौसम विभाग ने देश के अधिकांश हिस्सों विशेषकर राजस्थान, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में हीटवेव वाले दिनों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना जताई है. मार्च अंत या अप्रैल शुरुआत से मई की अवधि के दौरान आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्से में भयंकर गर्मी पड़ने का भी पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल पूरे भारत में सामान्य से अधिक वर्षा की आशंका भी जताई गई है. वहीं, अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य से अधिक सामान्य वर्षा की उम्मीद है।


Share This News