IMG 20231123 090506 144 1 मार्च से बदलेंगे ये नियम, जेब पर पड़ेगा असर, मीडिया पर गलत फैक्ट के साथ खबर चली तो जुर्माना भरना होगा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। देश मे प्रति माह शुरु होने से पहले नए सरकारी नियम लागू होते हैं। इस बार भी एक मार्च से कई ऐसे नियम लागू हो रहे हैं, जिनका असर सीधे तौर पर आपकी जेब पर होगा। इन नियमों में फास्टैग, एलपीजी गैस सिलेंडर और सोशल मीडिया शामिल हैं। 

एलपीजी की कीमतें  : सरकार की ओर से एलपीजी के दाम की समीक्षा की जाती है और नए दाम जारी किए जाते हैं। फरवरी की शुरुआत में एलपीजी के दाम को जस के तस रखा गया था। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर का रेट दिल्ली में 1053 रुपये, मुंबई में 1052.50 रुपये, बेंगलुरु में 1055.50 रुपये, चेन्नई 1068.50  रुपये और हैदराबाद में 1,105.00 रुपये  प्रति सिलेंडर है। 

नेशनल हाइवे अथॉरिटीज ऑफ इंडिया (NHAI)की ओर से फास्टैग की केवाईसी अपडेट करने की आखिरी तारीख 29 फरवरी निर्धारित की गई है। अगर आप इस तारीख तक अपने फास्टैग की केवाईसी नहीं पूरी करेंगे तो आपके फास्टैग को नेशनल हाइवे अथॉरिटीज ऑफ इंडिया द्वारा डिएक्टिवेट और ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। ऐसे में अपने फास्टैग की केवाईसी 29 फरवरी से पहले करा लें।

सरकार की ओर से हाल ही में आईटी नियमों में बदलाव किया गया है। इसके बाद एक्स, फेसबुक, यूट्यूब और इस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप्स को इन नियमों का पालन करना होगा। अगर मार्च से गलत फेक्ट के साथ सोशल मीडिया पर कोई खबर चलती है तो इसके लिए जुर्माना लगेगा। सरकार की कोशिश इसके जरिए सोशल मीडिया को सुरक्षित बनाना है। 

पब्लिक और निजी क्षेत्र के बैंक मार्च 2024 में करीब 12 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इसमें दो शनिवार और रविवार की छुट्टियों को भी शामिल किया गया है।


Share This News