ताजा खबरे
pankaj 1 1708944738 ग़ज़ल किंग व बॉलीवुड गायक पंकज उधास का निधन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़।बॉलीवुड के मशहूर सिंगर पंकज उधास  का निधन हो गया है। गजल गायक ने 73 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब सिंगर के परिवार ने इस खबर पर मुहर लगाई है। इस खबर पर फैंस के लिए फिलहाल यकीन कर पाना मुश्किल है लेकिन सच यही है कि अब पंकज उधास इस दुनिया को छोड़कर जा चुके हैं। ये सुनकर न सिर्फ फैंस बल्कि पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरा धक्का लगा है। ये एक ऐसा झटका है जिससे उबरने में पूरे देश को काफी समय लगेगा। आज का दिन वाकई बुरी खबर लेकर आया है। इसके लिए कोई भी तैयार नहीं था। पंकज उधास का जाना इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। अब सिंगर के परिवार ने इस दुखद समाचार को सुनाते हुए दिग्गज सिंगर पंकज उधास के निधन का कारण बताया है।

पंकज उधास की फैमिली की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया गया है। सामने आए इस नोट में लिखा गया है, ‘बहुत भारी मन से, हम दुख के साथ आपको बताना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का दुखद निधन हो गया है।’ इस नोट के साथ ही लिखा गया है कि ‘मुझे बहुत खेद है और ये विनाशकारी है!


Share This News