ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20220726 123123 12 धरणीधर खेल मैदान में लाखों का सामान चोरी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। बीकानेर जिले के गंगाशहर थाना इलाका स्थित धरणीधर खेल मैदान में चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें लाखों रुपए का सामान अज्ञात चुरा ले गए हैं। बताया जा रहा है कि इस मैदान पर पिछले तीन दिनों से क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। जिसमें लाउड स्पीकर सहित अन्य सामान पड़ा था। जो देर रात कोई अज्ञात चोर चुरा ले गए। जब सुबह आयोजक मैदान पर आए तो वह यह देख अवाक रह गई और तत्काल थाना पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि बड़े-बड़े लाउडस्पीकर के अलावा और क्या सामान चोरी हुआ है। फिर भी पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी हुए सामान और अज्ञात चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। चोरी की इस घटना के बाद मैच पर भी इसका प्रभाव पड़ा है।


Share This News