ताजा खबरे
मारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजह
IMG 20231123 090506 122 पूगल में दो कार्मिक मिले अनुपस्थित, कारण बताओं नोटिस जारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240222 WA0273 पूगल में दो कार्मिक मिले अनुपस्थित, कारण बताओं नोटिस जारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Pughal hospital bikaner

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के अंतर्गत गुरुवार को जिला व खंड स्तरीय अधिकारियों ने ग्रामीण पीएचसी सीएचसी व उप जिला अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। यहां अस्पतालों की व्यवस्थाओं के साथ एमसीएचएन दिवस के तहत हो रहे टीकाकरण का भी जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने उप जिला अस्पताल पूगल का औचक निरीक्षण किया जिसमें दो कर्मचारी बिना सूचना अनुपस्थित मिले। नर्सिंग अधिकारी दिनेश वर्मा व सहायक दिनेश मीणा को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। अस्पताल के शौचालय में साबुन एवं मग नहीं पाए गए एवं वार्डों में पर्दे नहीं लगाए गए जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और तुरंत प्रभाव से पूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय योजनाओं, ओपीडी, आईपीडी एवं डिलीवरी के बारे में पूर्ण समीक्षा की। डॉ. कैलाश सांखला ने पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर करणीसर भाटियान का औचक निरीक्षण कर साफ सफाई स्तर बढ़ाने के निर्देश दिए। ई केवाईसी की कम प्रगति पर नाराजगी जाहिर की एवं दो दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए । डॉ अबरार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर शोभासर का भी औचक निरीक्षण किया जहां साफ सफाई की समुचित व्यवस्था थी। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने पीएचसी शेरेरा, बंबलू, कतरियासर तथा उप स्वास्थ्य केंद्र रूनिया बड़ा बास एवं रानीसर का निरीक्षण किया। यहां किसी भी अस्पताल पर बायोमेट्रिक उपस्थिति कार्यशील नहीं पाई गई जिस पर उन्होंने तत्काल शुरू करवाने तथा साफ-सफाई बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने एमसीएचएन दिवस के अंतर्गत टीकाकरण, कोल्ड चेन प्रबंधन, वैक्सीन की उपलब्धता तथा यू विन एप में इंद्राज की स्थिति की भी समीक्षा की। डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ योगेंद्र तनेजा ने पीएचसी गारबदेसर का, डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता ने सीएचसी बरसिंगसर का, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुशील कुमार, जिला कार्यक्रम समन्वयक इंद्रजीत सिंह ढाका, मालकोश आचार्य व ईशान पुष्करणा ने सीएचसी देशनोक व पलाना का निरीक्षण कर सेवाओं का जायजा लिया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। ऑडीके एप में रियल टाइम लोकेशन से इंद्राज किया। सभी ब्लॉक सीएमओ द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र मे स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।


Share This News