ताजा खबरे
पंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां
IMG 20240221 140624 अवैध जल कनेक्शन कटेंगे, 28 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। निर्धारित शुल्क देकर संबंधित करवा सकते हैं कनेक्शन का नियमितीकरण। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पाईप लाइन, राईजिंग मैन लाइन एवं जल वितरण पाइप लाइनों पर किये गये अवैध कनेक्शन काटने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 11 अवैध जल कनेक्शन काटे गए व ग्रामीण क्षेत्रों में 5 अवैध जल संबंध विच्छेद किये गये। नाल ग्राम पंचायत में हवाई अड्डे के पास के क्षेत्र में राईजिग मैन से लिये गये 2 अवैद्य जल संबंधों को विच्छेद किया गया।
इस दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन को अवैद्य जल कनेक्शन नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया और ऐसा पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की जानकारी दी गई। विभाग द्वारा 28 फरवरी तक अवैद्य जल संबंध हटाने या नियमितीकरण की कार्यवाही की जाएगी तथा मौके पर ही ऐसे कनेक्शन हटवाए जाएगे। उपभोक्ता 28 फरवरी तक चलाए जा रहे इस अभियान के दौरान राज्य आज्ञा 31 मार्च 2017 की धारा-19 के तहत अवैद्य जल कनेक्शन पर नियमानुसार 1100 रुपए एकमुश्त तथा कम से कम 30 हजार लीटर औसत मासिक उपभोग के आधार पर एक वर्ष के जल उपभोग की पांच गुना राशि जमा करवाकर कनेक्शन नियमित करवा सकते है । उन्होंने आमजन से इस विशेष अभियान के दौरान कनेक्शन नियमित करवाने की भी अपील की।


Share This News