IMG 20240219 WA0270 संभागीय आयुक्त का वैश्य समाज ने किया स्वागत Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज।अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन , बीकानेर द्वारा संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी का वैश्य समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर संस्था के अध्यक्ष जुगल राठी ने बताया कि पूरे जिले में वैश्य समाज सक्रियता पूर्वक कार्य कर रहा है हर इकाई कोई ना कोई समाज सेवा का कार्य रोजाना कर रही है। संस्था के महामंत्री विजय बाफना ने बताया कि पिछले काफ़ी समय से बीकानेर का वैश्य समाज सेवा समर्पण और सहयोग के भाव से अलग अलग रूप में कार्य कर रहा था जिसे अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने एक करने का प्रयास किया है, संभागीय आयुक्त ने अपने वक्तव्य में कहा की बीकानेर का चहुंंमुखी विकास ही मेरा ध्येय रहेगा जिसमे हरा भरा बीकानेर बनाना , पीबीएम में चिकित्सा व्यवस्था को और दुरुस्त करना इसके साथ ही शहर के विकास के लिए मै संकल्पित रहूंगी , इस अवसर पर समाजसेवी भतमाल पेड़ीवाल , युवा अध्यक्ष कृष्णा सेठिया , सहमंत्री कमल बोथरा साथ रहे।


Share This News