ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20240216 WA0296 कोयला गली में 140 किलो सड़ी क्रीम करवाई नष्ट Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान तथा 100 दिवसीय कार्य योजना के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों भानू प्रताप सिंह, श्रवण कुमार वर्मा एवम सुरेन्द्र कुमार के दल द्वारा कोयला गली स्थित प्रतिष्ठान से फंगस लगी हुई बदबूदार 140 किलो क्रीम को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। दल द्वारा खाद्य पदार्थों के कुल 3 नमूने लिए गए जिन्हें जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशला भिजवाया जायेगा। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब द्वारा कुल 19 नमूनो की जांच की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि अभियान के तहत गर्ल्स हॉस्टल वेटरनरी कॉलेज बीकानेर में ईट राइट केंपस की गतिविधि पूर्ण की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने आमजन को शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें स्वस्थ एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थ और श्री अन्न मोटा अनाज की उपयोगिता के बारे में भी बताया। खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य पदार्थों को खुले में नहीं रखने एवम ढक कर रखने हेतु पाबंद किया गया।


Share This News