ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20231123 090506 82 प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने उदयरामसर उप स्वास्थ्य केन्द्र में देखी चिकित्सा व्यवस्थाएं ** किरण वर्मा ने रक्तदान के लिए किया प्रेरित Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

IMG 20240213 WA0192 प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने उदयरामसर उप स्वास्थ्य केन्द्र में देखी चिकित्सा व्यवस्थाएं ** किरण वर्मा ने रक्तदान के लिए किया प्रेरित Rajasthan News Portal राजस्थान
IMG 20240213 WA0187 प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी ने उदयरामसर उप स्वास्थ्य केन्द्र में देखी चिकित्सा व्यवस्थाएं ** किरण वर्मा ने रक्तदान के लिए किया प्रेरित Rajasthan News Portal राजस्थान
Inspection by principal medical college bikaner

Thar पोस्ट। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उप स्वास्थ्य केन्द्र उदयरामसर में मंगलवार को प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर गुंजन सोनी ने चिकित्सा व्यवस्थाआें का जायजा लिया , इस दौरान प्राचार्य ने कार्मिकां का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया, तथा साफ सफाई व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया, प्राचार्य डॉ. सोनी ने बताया कि यह रूरल हैल्थ सेण्टर मेडिकल कॉलेज के अधिकार क्षेत्र में आता है, ग्रामिण क्षेत्र स्थित इस उप स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा व्यवस्थाओं का विस्तार किया जाएगा , इसके लिए कॉर्डिनेटर डॉ. गौतम लुणिया को मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी है, इससे गांव वासियों को और अधिक बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी। उदयरामसर के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अश्वनि सकरवाल ने बताया कि पहली बार किसी प्राचार्य ने इस स्वास्थ्य केंद्र का निरिक्षण किया है। इस दौरान डॉ. गौतम लुणिया, रवि बजाज सहित स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक साथ रहे।

किरण वर्मा 19 हजार किलोमीटर पैदल चले

बीकानेर पहुंचे किरण वर्मा ने विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए किया प्रेरित
बीकानेर। रक्तदान के प्रति आम लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से देश भर में 19 हजार किलोमीटर की यात्रा कर किरण वर्मा मंगलवार को बीकानेर पहुंचे। रक्तदान महादान के संदेश के साथ किरण वर्मा ने राजकीय बालिका विद्यालय सूरसागर में बालिकाओं को इस मुहिम और रक्तदान की महत्ता की जानकारी दी।‌ किरण का कहना है कि समाज में रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों के कारण लोग रक्त डोनेट करने से कतराते हैं। रक्तदान मनवता के लिए तो लाभदायक है ही यह मानव शरीर के लिए भी
बहुत फायदेमंद है। रक्तदान शरीर में मौजूद हानिकारक आयनों को बाहर निकालने, दिल और लीवर से जुड़ी बीमारियों की संभावना कम करने तथा मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मददगार है। उन्होंने सभी से बढ़ चढ़कर रक्तदान करने की अपील की।28 दिसंबर 2021 से केरल के तिरुवनंतपुरम से किरण ने देश भर में 21,000 किलोमीटर की पैदल यात्रा के लक्ष्य के साथ अपनी यात्रा शुरू की। किरण का लक्ष्य है कि दिसंबर 2025 तक देश में ब्लड बैंकों में पर्याप्त रक्त जमा हो सके, यह जागरूकता से ही संभव हो सकेगा।किरण वर्मा ने अब तक 21 राज्यों के 245 जिलों और नेपाल और बांग्लादेश में 19 हजार 20 किलोमीटर पदयात्रा कर, आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित किया है।
किरण वर्मा ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान वह विभिन्न अस्पतालों, विद्यालयों, महाविद्यालयों व अन्य संस्थाओं के माध्यम से आम और प्रबुद्ध लोगों से मिलते हैं। गांव-ढाणियों, शहरों में लोगों को विशेषकर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं‌। रक्तदान करने की जरूरतों के बारे में बताते हैं। किरण केरल से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम के बाद राजस्थान के जैसलमेर,जोधपुर एवं फलोदी से होते हुए बीकानेर तक पदयात्रा कर यह संदेश दे चुके हैं वह सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस मुद्दे पर अवेयरनेस पैदा कर रहे हैं।
किरण वर्मा ने बताया कि अजमेर, जयपुर, अलवर सहित राजस्थान के अन्य जिलों में यात्रा कर रक्तदान महादान का संदेश देंगे।
रक्तदान के प्रति जागरूकता के दिशा में किरण की पदयात्रा भले ही एक छोटा प्रयास है लेकिन देश भर के ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को दूर करने की दिशा में यह एक अनूठा और बड़ा कदम है।


Share This News