ताजा खबरे
6 महिलाएँ गिरफ्तार, पुरुषों को छेड़ने व अश्लील इशारे करने का आरोपबीकानेर में एक साथ 21000 हजार दीपक झिलमिला उठेविधायक व्यास एवं जिला कलेक्टर जैन ने पोलियो वैक्सीन की दो बूंद पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभबीकानेर में विधायक सहित 3 के खिलाफ मामला दर्जपीबीएम चिकित्सालय परिसर में 5.5 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक सेंट्रल ड्रग वेयर हाउस: श्री अर्जुन राम मेघवालपर्यटन की विपुल संभावनाएं फिर भी पर्यटकों से दूर कोलायत ! पुष्कर की तरह क्यों नहीं बन पाया टूरिस्ट डेस्टिनेशन22 नवंबर 2026 (रविवार) का पंचांग, शुभ मुहूर्तराजस्थान व अन्य राज्यों की प्रमुख खबरें, सर्दी और तेज होगीकूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापन
IMG 20220712 222522 10 22 बाल अपचारी खिड़की की जाली तोड़ भागे, 8 है दुष्कर्म आरोपी, हड़कम्प मचा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। प्रदेश की राजधानी जयपुर के बाल सुधार गृह की खिडक़ी की जाळी काटकर एकसाथ 22 बाल अपचारी भागे। भागे गए इन बाल अपचारियों में 08 दुष्कर्म के आरोपी है तो कुछ पर हत्या के प्रयास के आरोप में मामले भी चल रहे है। इस प्रकार का यह पहला मामला है जब किसी बाल सुधार गृह से एकसाथ इतनी संख्या में बाल अपचारी भागे है। दरअसल, मामला सेठी कॉलोनी स्थित बाल सुधार गृह का है। जहां से ये बाल अपचारी भागे है। ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस थाने के मुताबिक सवेरे तकरीबन चार-पंाच बजे ये बाल अपचारी खिडक़ी की जाळी काटकर फरार हुए है। गार्ड ने तुरंत इसकी सूचना संबंधित पुलिस थाने में दी। इसकी सूचना मिलने के साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। हालांकि बाल सुधार गृह की ओर से अभी तक इस आशय की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है।


Share This News