ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20211103 181707 1 बीकानेर में हनीट्रैप : महिला सहित तीन गिरफ़्तार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हनीट्रेप करने वाले एक गिरोह का पर्दाफ़ाश किया है। पुलिस ने मुक्ताप्रसाद नगर में हनीट्रेप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाली एक महिला और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाली एक महिला पहले सोने-चांदी के जेवर उधार बनाती और बाद में भुगतान के लिए अपने घर बुलाकर जबरन अर्द्धनग्न फोटो खिंचवाकर ब्लैकमेल करते थे। मुक्ताप्रसाद नगर थाना प्रभारी सुरेश जाट ने बताया कि शुक्रवार को ही सोने चांदी के आभूषण बनाने वाले एक युवक ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि फूसी देवी नामक महिला ने उससे सोने चांदी का काम करवाया। बाद में उसे भुगतान के लिए अपने घर बुलाया। वहां पहले से उपस्थित ओमप्रकाश सोनी, जीतू सुथार और पृथ्वीदान चारण ने उसके साथ जबरदस्ती की और कपड़े उतार दिए। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की चेतावनी दी। उससे दो लाख रुपए ले लिए और बकाया रुपए भी नहीं दिए। पुलिस ने मामला दर्ज करके गिरोह की फूसी देवी नायक, ओम प्रकाश सोनी, जितेंद्र उर्फ जीतू सुथार और पृथ्वी दान चारण को गिरफ्तार कर लिया। चारों को अब जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई में मुक्ता प्रसाद थाने में प्रशिक्षण ले रहे आईपीएस अधिकारी आदित्य काकड़े और थानाधिकारी सुरेश जाट की विशेष भूमिका रही। इसके साथ ही उप निरीक्षण रेणुबाला, हेड कांस्टेबल रोहिताश भारी, सवाई सिंह, छगनलाल और संजय की मुख्य भूमिका रही।


Share This News