ताजा खबरे
कूडो फेडरेशन कप में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया तनिष्क सैन ने, सुपर स्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानितपीबीएम अस्पताल में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह का समापनबिजली बन्द रहेगीसमाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूम
IMG 20230527 154542 2 बीकानेर उप महापौर सड़क हादसे में घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर उप महापौर राजेन्द्र पंवार सड़क हादसे में घायल हो गए। उनकी कार को सामने से तेज गति से आ रही दूसरी कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में डिप्टी मेयर की कार को जहां नुकसान पहुंचा है वहीं उनके सिर में भी चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी से कही जाकर आ रहे थे इसी दौरान जैन स्कूल और आचार्यों की बगेची के बीच बनी सड़क पर सामने से तेज गति से आ रही कार के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे सिर में हल्की चोट आई है। पीबीएम हॉस्पिटल में डॉ को दिखाकर सीटी स्कैन भी करवाया है। फिलहाल कोई दिक्कत नहीं लग रही। दूसरी ओर मामले की रिपोर्ट गंगाशहर थाने में करवाई गई है। गंगाशहर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डिप्टी मेयर के ड्राइवर आशीष पंवार ने गाड़ी संख्या आरजे-07, सीसी 9417 के चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। दुर्घटना के वक्त डिप्टी मेयर पंवार, उनके ड्राइवर आशीष के साथ ही एक और शख्स रामशरण मिश्रा गाड़ी में थे।


Share This News