ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20230527 154542 देशनोक पालिका ईओ के समर्थन में उतरी पालिका उपाध्यक्ष, यूडीएच मंत्री को लिखा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज देशनोक बीकानेर। देशनोक पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधड़ा द्वारा किए गए मनमर्जी व विधि विरुद्ध कार्यो के खिलाफ पालिका उपाध्यक्ष तनुजा कंवर यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। पत्र में देशनोक नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पिछले तीन वर्षों में गुणवत्ताहीन व विभागीय सरकारी मानकों के विरुद्ध किए गए सभी कार्यो की जांच की मांग उठाई है।पत्र में उपाध्यक्ष ने आरोप लगते हुए लिखा है कि पूर्व मंत्री द्वारा चुनाव के दौरान राजनीतिक लाभ के लिए किए गए मौखिक घोषणाओं का कार्य बिना कार्य आदेश के ही करवाए गए है।अब ऐसे सभी कार्यो के भुगतान के लिए अधिशाषी अधिकारी पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है।साथ ही महिला अधिशाषी अधिकारी को स्थानांतरण व विभागीय कार्यवाही की धमकी दी जा रही है।निर्माण कार्यो से लेकर खरीद तक मे करोड़ो रूपये का घोटाला किया गया।साथ ही मिट्टी भराई में करोड़ो की धांधली की गई है।मनरेगा व पीएम आवास योजना में अपने चहेतों को लाभान्वित करने के लिए भ्रस्टाचार के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।करोड़ो रूपये के राजस्व की हानि की गई है।पत्र में तमाम भ्रस्टाचारो के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच करवाकर सख्त विधि सम्मत कार्यवाही करने की मांग की गई है।


Share This News