IMG 20240206 151703 फैक्ट्री में धमाका, आग, 6 की मौत, 100 घायल Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। देश के प्रमुख राज्य मध्य प्रदेश के हरदा स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद फैक्ट्री धूं-धूंकर जलने लगी। एक के बाद एक फैक्ट्री में धमाके होने लगे। यह बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री लंबे समय से अवैध रूप से संचालित हो रही थी। इस फैक्ट्री में लगभग डेढ़ सौ लोग काम कर रहे थे, जो इस घटना में हताहत हुए हैं। इस फैक्ट्री में काम करने वाले कई लोगों के दबे होने की आशंका है। घायलों को इलाज के लिए रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। अधिकारी ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 30 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। घटना के बाद हरदा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। घटना के बाद स्थिति पैनिक ना हो, इसलिए यह कदम उठाया गया है।


Share This News