IMG 20220712 222522 1 बंद कमरे में 4 शव बरामद Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक बन्द कमरे से 4 शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। ग्रेटर नोएडा में यहां एक बंद कमरे में 4 शव बरामद हुए हैं। इनमें 2 युवक और 2 युवतियों के शव शामिल हैं। मृतकों में 2 भाई, एक बहन और एक की पत्नी के शव बरामद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि गैस लीक होने के बाद दम घुटने से सभी की मौत हुई है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सभी शवों को बरामद किया है। फिलहाल पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस के आलाधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं। वहीं एक साथ 4 मौतों से इलाके में दहशत का माहौल है। यह मामला इकोटेक 3 थाना क्षेत्र का है।


Share This News