ताजा खबरे
IMG 20220726 123123 10 बीकानेर : चिकित्सक की जमीन पर कब्जे का प्रयास Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर में कब्जाधारी भू-माफिया सक्रिय है। ताजा मामला जयनारायण व्यास कॉलोनी में दर्ज किया गया है। परिवादी दीन दयाल सर्किल निवासी शहर के चिकित्सक डॉ.तनवीर मालावत ने रिपोर्ट लिखवाई है।इस बारे में मालावत का आरोप है कि रिड़मलसर पुरोहितान में उनकी खातेदारी जमीन है, जिस पर 15 जनवरी को गौरीशंकर पुत्र भंवरलाल गोदारा, भंवरलाल, महावीर सांगवा पुत्र रामचंद और बेगाराम पुत्र भैराराम व पांच-सात अन्य लोगों ने कब्जा करने की नियत से जमीन पर लगे तार और पट्टियों को तोडक़र ईंटे चोरी कर ले गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रमकाश को सौंपी है।


Share This News