ताजा खबरे
समाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूद
IMG 20240131 WA0354 किशोरी मेले का आयोजन, दिया जागरुकता का संदेश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। कोलायत ब्लाॅक की राजकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय झझु में बुधवार को किशोरी मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय स्तर पर आयोजित मेले की प्रभारी गोमती देवी ने बताया कि किशोरी मेले में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विषय आधारित मॉडल व गतिविधियों के लिए स्टॉल लगाई। छात्राओं ने हस्तकला व लघु उद्योग केन्द्र से जुड़ी सामग्री का निर्माण किया तथा विज्ञान व गणित विषय के व्यावहारिक जीवन में उपयोगी मॉडल का निर्माण कर उनसे जुड़ी जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने सामाजिक एवं पर्यावरण विषय से संदर्भित सामग्री का निर्माण कर गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया तथा छात्राओं के सामने समाज एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच घमुराम नायक , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाश बड़गुर्जर रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में पीईईओ अंजना दास, पत्रकार राहुल सेवग , शशिकला , शंकरलाल मौजूद रहे । कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती व कस्तूरबा गांधी के चित्र के आगे दीप जलाकर कर किया गया। इस दौरान बालिकाओं और बालकों ने मिलकर कुछ अलग-अलग विषयों पर मॉडल तैयार किए और इन सभी मॉडल का क्या महत्व है, इन सभी मॉडल को देखकर क्या सीख मिलती है, इसके बारे में बालिका मेले में आए हुए सभी अतिथियों व बालक बालिकाओं को मॉडल के बारे में जानकारी दी गई।
विद्यालय की हेड मैडम गोमती देवी, माया देवी, ज्योत्सना भार्गव , डिंपल , जसोदा और ममता ने अतिथियों का स्वागत किया व बच्चों को संबोधित करते हुए किशोरी मेले के बारे में विस्तार से जानकारी दी । ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाश बड़गुर्जर व घमुराम नायक ने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा से दूर नहीं रखें और इस तरह के मॉडल बनाकर जो बालिकाएं लोगों को संदेश दे रही है व हमारे लिए उपयोगी हैं। प्रदर्शित माॅडल हमें सीख भी दे रहें हैं । कार्यक्रम में 20 से अधिक स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं व सर्वाधिक अंक लाने वाली बालिकाओं को सम्मानित भी किया गया।


Share This News